जबलपुर: स्वामी गिरिशानंद सरस्वती जी का 62वां वर्धापन दिवस, 251 पौधों के रोपण और नर्मदा पूजन से गूंजा साकेत धाम!
जबलपुर के साकेत धाम में परमहंस स्वामी गिरिशानंद सरस्वती जी का 62वां वर्धापन दिवस भक्ति और सेवा के साथ मनाया गया। माँ नर्मदा का पूजन, महादेव का 51 लीटर गंगाजल से अभिषेक और पर्यावरण की रक्षा के लिए 251 फलदार पौधों का रोपण किया गया। गुरुवार शाम लगभग 6 बजे भव्य भजन संध्या में भक्तों ने महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।