गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को कटोरिया के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।। दोपहर करीब 3 बजे तक चले कार्यक्रम में संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा गीत-संगीत, नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। इस दौरान बच्चों के मनमोहक प्रसतुति को देख लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गये।