भिंड नगर: गौरी सरोवर पर सौंदर्यीकरण के तहत सड़क निर्माण कार्य शुरू, लोगों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
भिंड। शहर के गौरी सरोवर पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों के तहत रविवार सुबह 11 बजे से सरोवर के दूसरी ओर सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस परियोजना का उद्देश्य गौरी सरोवर की भव्यता को और अधिक बढ़ाना तथा यहां आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।नगर के प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थलों में शामिल गौरी सरोवर अब और आकर्षक दिखेगा