अशोक नगर: छज्जू बरखेड़ा गांव में 22 वर्षीय महिला को जहरीले सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के छज्जू बरखेड़ा गांव में एक महिला को घर में काम करते समय सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।मिली जानकारी के अनुसार छज्जू बरखेड़ा की ज्योति पति मलखान बंजारा उम्र 22 वर्ष शुक्रवार को दोपहर 1 बजे अपने घर में काम कर रही थी इसी दौरान उसे दाहिने पैर में जहरीले सांप ने काट लिया इसके बाद महिला ने परिजनों को बताया तो उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया।