जसराना: नगर में तीज महोत्सव 6 से 20 मार्च तक होगा आयोजित, जस्सी गिल, रुचिका जांगिड़ की रागिनी से महकेगी सरहद, जलपरी मुख्य आकर्षण
नगर की सांस्कृतिक विरासत को संजोने वाली संस्था जन सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में इस वर्ष सुप्रसिद्ध तीज महोत्सव का आयोजन 6 मार्च से 20 मार्च तक किया जा रहा है। जिसमे गांधी मंडी मैदान में मेले की रौनक रहेगी, वहीं पुराना बस स्टैंड प्रांगण देश के नामी कलाकारों की प्रस्तुतियों का गवाह बनेगा। इस बार महोत्सव में मनोरंजन का 'डोज' दोगुना होने वाला है।