हरदा: कमजोर बोर्ड रिजल्ट पर सख्त हुए कलेक्टर, लापरवाह अतिथि शिक्षकों को हटाने के निर्देश।
Harda, Harda | Jun 25, 2026 हरदा जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने आज 25 जून 4 बजे शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से ही बेहतर परिणामों के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षाओं में कमजोर परिणाम किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।