भोरे: लक्ष्मीपुर गांव के पास डीसीएम ट्रक और बाइक की टक्कर, एक व्यक्ति घायल, बेहतर इलाज के लिए रेफर
थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के समीप गुरुवार को एक डीसीएम ट्रक और बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की पहचान श्यामबहादुर सिंह के रूप में हुई है।