हरदा: ग्राम झाड़पा में अजनाल नदी के पास दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर से दबकर 10वीं के छात्र की मौत
Harda, Harda | May 10, 2026 आज 10 मई दोपहर 1:30 बजे जिला अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक झाड़पा निवासी किसान सूरज विश्नोई का बेटा दर्शन विश्नोई सुबह नीमगांव स्थित खेत से मक्का से भरी ट्रॉली लेकर गांव लौट रहा था। इसी दौरान अजनाल नदी पर बने रपटे से गुजरते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे नदी में पलट गया। हादसे में दर्शन ट्रैक्टर के नीचे दब गया।