जनपद के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कनवा खेड़ा गांव में आग तपते समय अचानक भड़की हुई आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया था। परिवार वालों के द्वारा व्यक्ति को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार जारी है। बताया जा रहा है आग में मोबिल डालने के कारण हादसा हुआ था।