सांगानेर: जयपुर टोंक रोड स्थित चाकसू में चलती टेंपो ट्रैवल्स में लगी अचानक भीषण आग, आसपास के इलाके में मची अफरा-तफरी
जयपुर टोंक रोड स्थित चाकसू क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जब एक चलती टेंपो ट्रैवल्स में अचानक आग लग गई। वही हाईवे पर चलती गाड़ी में अचानक आग लगने के बाद आसपास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। और बड़ी संख्या में हाईवे पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई इसके साथ ही रोड के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार गाड़ी मे एक ही परिवार के नौ लोग सवार थे