इटकी: इटकी में कुदरत का तांडव! बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान से तबाही, किसानों की मेहनत डूबी
Itki, Ranchi | May 5, 2026 इटकी में सोमवार रात कुदरत का कहर टूटा। भीषण आंधी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। रानीखटंगा में सईद अंसारी सहित कई ग्रामीणों के घरों के छप्पर उड़ गए, जिससे लाखों की संपत्ति बर्बाद हुई। खेतों में जलजमाव से हरी सब्जियां और गरमा फसल चौपट हो गई है। पेड़ गिरने से रात भर बिजली गुल रही। प्रभावित किसानों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की