पुनासा: बीड़ में कुएं में डूबने से बुजुर्ग की मौत, खेत में मिला शव
Punasa, Khandwa | Apr 23, 2026 बीड़ ग्राम कौड़िया खदान निवासी 80 वर्षीय वृद्ध ओमकार पिता शंभू कन्नड़ी की कुएं में डूबने से मंगलवार मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बीड़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार ओमकार सुबह करीब 5 बजे से घर से लापता थे। परिजनों द्वारा उनकी तलाश की जा रही थी। दोपहर करीब 2 बजे गांव के एक खेत स्थित कुएं में उनका शव दिखाई दिया।