कालका: ग्राम पंचायत जबरोट में एक रात अपनों के साथ कार्यक्रम का हुआ आयोजन, भाजपा नेता ने लोगों की समस्याओं को सुना
एक रात अपनो के साथ मिशन 2024 कार्यक्रम के तहत हल्का कालका के पिंजौर ब्लाक की ग्राम पंचायत जबरोट में भाजपा नेता देशराज पोसवाल पहुंचे। इस मौक़े पर उन्होंने लोगों की समस्याएँ सुनी और सरकार की नीतियों के बारे में अवगत कराया। इस मौके पर भारी संख्या में गांव के लोग उपस्थित रहे।