मिथिला केसरी, महान स्वतंत्रता सेनानी सह् मधेपुर विधानसभा के प्रथम विधायक बाबू जानकी नंदन सिंह की 122वीं जयंती बुधवार को लक्ष्मीपुर चौक पर मनायी गई। भाजपा के वरीय नेता ज्योति झा के नेतृत्व में लोगों ने बाबू जानकी नंदन सिंह जी के लक्ष्मीपुर चौक स्थित आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।