शिकोहाबाद: एटा रोड स्थित चोमुखी महादेव मंदिर के सत्संग भवन में बजरंग सेवा समिति का 24वाँ कलाकार सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ
एटा रोड स्थित चोमुखी महादेव मंदिर के सत्संग भवन में बजरंग सेवा समिति का 24 वाँ कलाकार सम्मान समारोह गुरूवार शाम पांच बजे करीबन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष देवेश भारद्वाज ने की भगवान हनुमान की प्रतिभा पर समिति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। समारोह में समिति द्वारा पूरे वर्ष किये गये कार्यो का लेखाजोखा रखा।