जगदलपुर: ग्राम कुमरावंड में श्रीराम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, विहिप नेताओं और सांसदों ने लिया हिस्सा
जगदलपुर: आध्यात्मिक चेतना और अटूट श्रद्धा के संगम के साथ बस्तर जिले के ग्राम कुम्हरावंड झरनीगुड़ा में आयोजित त्रि-दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आज भव्य समापन हुआ। स्थानीय सांसद महेश कश्यप एवं समस्त कश्यप परिवार द्वारा आयोजित इस गरिमामय समारोह में श्री राम भक्त हनुमान जी की नूतन प्रतिमा की 'प्राण-प्रतिष्ठा' विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। इस अ