दरभंगा: हायाघाट से आर.के. चौधरी ने निर्दलीय नामांकन किया, कहा- भाजपा के पास साफ रिपोर्ट थी, फिर भी टिकट नहीं मिला
हायाघाट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से नाराज नेता आर.के. चौधरी ने शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पार्टी के पास कई स्तरों की रिपोर्ट होती है — संघ की रिपोर्ट और विधानसभा विस्तारक की रिपोर्ट, दोनों में स्पष्ट था कि वर्तमान विधायक को टिकट मिलने पर पार्टी की हार तय है।