ब्यावर: तेज बारिश में अचानक गिरा छपरा, बिजली तारों पर गिरने से बड़ा हादसा टला
Beawar, Ajmer | Apr 3, 2026 ब्यावर। शुक्रवार शाम 4 बजे शहर में हुई तेज बारिश के चलते आवासीय क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। इसी बीच अभिषेक कॉलोनी, सांवरिया सेठ मंदिर के पास एक मकान के बाहर लगा छपरा अचानक गिर गया।गिरा हुआ छपरा सीधे विद्युत पोल से जुड़े तारों पर जा गिरा, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं