बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम करीब 6 बजे शाहकुंड प्रखंड क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करना था।