खरगोन। जैतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में घरेलू विवाद के चलते 40 वर्षीय राकेश उर्फ मुनिया पिता बाबूलाल गवाने ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद आत्महत्या की वजह सामने आई है।