उजियारपुर थाना क्षेत्र के मालती में मोबाइल चोरी करते एक चोर को पकड़ा गया है जिसे ग्रामीणों ने पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया जाता है कि उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में कई मोबाइल चोरी की घटना हो चुकी है जिससे लोग सशंकित नजर आ रहे हैं।