लाडपुरा: जेडीबी कॉलेज के हॉस्टल को छात्राओं के रहने के लिए शीघ्र प्रारंभ कराने का मामला अदालत में पहुंचा, सुनवाई 1 अगस्त को
Ladpura, Kota | Jul 3, 2025 जेडीबी कॉलेज के हॉस्टल को छात्राओं के रहने के लिए शीघ्र प्रारंभ कराने का मामला अदालत में पहुंच गया है। इस मांग को पूरा करवाने को लेकर वकील सहित तीन जनों ने गुरुवार दोपहर 12 बजे स्थायी लोक अदालत में जनहित याचिका दायर की है। इस पर लोक अदालत ने जेडीबी साईंस कॉलेज प्रिंसिपल को नोटिस जारी कर उनसे जवाब-तलब किया है। याचिका पर सुनवाई 1 अगस्त को होगी। वकील लोकेश कुमा