नौगावां सादात: नौगांवा अमरोहा रोड पर पेट्रोल पंप के पास बाइक फिसलने से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
आपको बता दे की नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर पट्टी निवासी सोनू अपनी बाइक लेकर अमरोहा किसी काम से जा रहा था। बुधवार रात करीब 8:30 बजे के आसपास में जैसे ही वह बाइक लेकर नौगांवा अमरोहा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो उसकी बाइक और अनियंत्रित होकर फिसल गई, जिसमें सोनू बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।