नौगावां सादात: नौगांवा बीलना नहर के पास तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की हुई मौत, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव मिठनपुर कला निवासी इरफान मोटरसाइकिल मिस्त्री का काम करते थे, रविवार को करीब 3:00 बजे के आसपास में वह कुछ सामान लेने के लिए बाइक से गए थे, इस दौरान जैसे ही वह बीलना नहर के पास पहुंचे तो तेज गति के साथ आए कैंटर ने बाइक सवार इरफान को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी भयंकर थी की मौके पर ही इरफान की दर्दनाक मौत हो गई।