परसिया: नुक्कड नाटक से बताया साईबर क्राईम से बचने का तरीका,अंबेडकर चौक पर पुलिस ने नागरिकों को सेफ क्लिक की दी जानकारी
अंबेडकर चौक पर रविवार को दो बजे परासिया पुलिस ने सेफ क्लिक के दूसरे अभियान के दौरान नागरिकों को साईबर क्राईम से बचने के तरीके बताए। नुक्कड नाटक के माध्यम से रोचक तरीके से जानकारी दी गई। पहले टीम ने साईबर कव्वाली गाई। इसके बाद नाटक के पात्रों के माध्यम से साईबर धोखाधडी और उससे बचने के उपाय बताए गए। बडी संख्या में नागरिकों ने इस नुक्कड नाटक को देखा।