नामकुम के कवाली में बुधवार दोपहर करीब एक बजे फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सहित कई नेता मौजूद रहे। नामकुम के कवाली में फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के जोश, खेल के प्रति समर्पण और टीम भावना को देखकर अपार प्रसन्नता हुई।