राजातालाब: मिर्जामुराद में अनियंत्रित होकर खेत में घुसी कार, चालक बाल-बाल बचा
अनियंत्रित होकर खेत में घुसी कार, चालक बाल-बाल बचा वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में सोमवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खेत में जा घुसी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, गौर गांव निवासी अभिषेक मिश्रा अपनी कार से लालपुर होते हुए कपसेठी की ओर जा रहे थे।