मोहनपुर: बिना पंजीयन संख्या वाले ट्रैक्टर से अवैध बालू खनन, छापेमारी में एक ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार, प्राथमिकी दर्ज
रिखिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। रविवार रात रिखिया थाना प्रभारी को सूचना मिली कि लकड़ी गंज गांव के पास बिना नंबर की ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापेमारी की और एक बिना नंबर का सोनालिका ट्रैक्टर बालू से लदा जब्त कर लिया। हालांकि, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। थाना प