नवादा: नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, फरार 44 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | Sep 22, 2025 नवादा एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर पिछले 24 घंटे में 44 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। अवैध खनन में 01, हत्या के प्रयास में 02, मद्य निषेध में 12 एवं अन्य मामलों में 29 कुल 44 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक नवादा ने बताया कि नवादा पुलिस इस तरह के क्रुर एवं जघन्य अपराध करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं सजा दिलाने के लिए सांकल्पित है