मड़ियाहू: ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार दुकानदार की हुई मौत, चालक को किया गया हिरासत में
मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-जलालपुर मार्ग पर चितवार गांव के पास बुधवार दोपहर करीब 1 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। आपको बता दें कि जलालपुर थाना क्षेत्र के बुधियापुर बिरौरी निवासी 45 वर्षीय राजेश पटेल की सितमसराय बाजार में बीज की दुकान है।