सिवनी: दल सागर तालाब में आयोजित स्वच्छता अभियान में उमड़ा जनसैलाब
Seoni, Seoni | Jun 12, 2026 सिवनी की ऐतिहासिक धरोहर दल सागर तालाब को स्वच्छ और संरक्षित बनाने के लिए विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। शुक्रवार को अभियान में नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, व्यापारियों और शासकीय कर्मचारियों ने मिलकर तालाब परिसर की सफाई की।