सांगानेर: जयपुर में शुरू हुई नई इलेक्ट्रिक बस टोक रोड पर बीच रास्ते में रुकी, बस के गेट लॉक होने पर यात्रियों में मची अफरा-तफरी
राज्य सरकार की ओर से हाल ही में शुरू की गई नई इलेक्ट्रिक बसों में से एक बस आज सुबह जयपुर के टोंक रोड पर बीच रास्ते अचानक बंद हो गई। बस के सभी गेट ऑटो लॉक हो गए। वहीं बस में सवार करीब 25 से 30 यात्री अंदर फंस गए। बीच रास्ते अचानक बदं होने से बस में तेज सायरन बजने लगा, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस के अंदर यात्रियों का दम घुटने लग गया।