कानपुर: सिद्धनाथ घाट से चोरों ने की मोटर नाव की चोरी, पहली नाव डूबने के बाद दूसरी नाव लेकर हुए फरार
जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ घाट से चोरों ने एक नाव चोरी कर ली लेकिन काफी दूर जाने के बाद नाव में छेद होने से वह डूबने लगी तो चोरों ने गंगा में ६लांग लगा दी इसके बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर खड़ी दूसरी नाव चोरों ने चोरी कर ली और फरार हो गये थाना प्रभारी ने बुधवार 8:00 बजे बताया कि पीड़ित की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते उचित कार्रवाई की जाएगी