सुरेरी-रामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित भानपुर गांव इन दिनों गंदगी और कचरे के अंबार से जूझ रहा है। सड़क किनारे फैला कचरा और उससे उठ रही दुर्गंध के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति तब और गंभीर हो जाती है, जब कुछ स्थानीय लोग सड़क किनारे खुले में शौच करते नजर आते हैं,