देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने अधोईवाला रोड़ से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया, 22.32 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी
देहरादून की रायपुर थाना पुलिस ने नशा तस्करी कर रहे देवर-भाभी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोनी साहनी और अमित साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22.32 ग्राम स्मैक और अन्य सामान बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त डिमांड के हिसाब से नशे के आदि व्यक्तियों को स्मैक की सप्लाई कर रहे थे।