देहरादून: सीएम धामी ने कैंप कार्यालय से राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखंड के दल को किया रवाना
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैंप कार्यालय से राष्ट्रीय युवा उत्सव-2025 में प्रतिभाग करने के लिए उत्तराखण्ड के दल को फ़्लैग ऑफ कर नई दिल्ली के लिए रवाना किया। 72 सदस्यीय दल राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर युवा उत्सव में भाग लेने वाले सभी युवाओं को सीएम ने शुभकामनाएं दीं और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।