गुना नगर: रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक हालात, एक टिकट खिड़की चालू, पुरुषों की कतार में घिसटने को मजबूर महिलाए जताई नाराजगी वीडियो वायरल
गुना रेलवे स्टेशन पर 14 जून को रेलवे प्रशासन की लापरवाही की शर्मनाक तस्वीर सामने आई। सुबह 9:30 से 11:30 तक तीन से चार प्रमुख यात्री ट्रेन होने से रोजाना भीड़ होती है। 14 जून को दो टिकट खिड़की में एक चालू थी भारी भीड़ में पुरुषों के साथ महिलाएं टिकट के लिए धक्के खाती नजर आई। लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई है। टिकट मशीन भी बंद पाई गई। रेलवे पर गंभीर आरोप लगाए है।