रघुराजनगर नगरी: सतना के डेलौरा बायपास के पास स्थित एक गोदाम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ किया बरामद
सतना के डेलौरा बायपास के पास स्थित एक गोदाम में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए हैं। भोपाल एसटीएफ टीम की मौजूदगी में कोलगांवा थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की।भोपाल एसटीएफ और सतना पुलिस की संयुक्त टीम ने डेलौरा बायपास के पास स्थित एक गोदाम से लगभग ढाई क्विंटल गांजा और 60 पेटी नशीली कफ सिरप कोरेक्स बरामद की है।