गोरखपुर: एसएसपी ने तीन डिप्टी एसपी और एक आईपीएस के जिले के 4 सर्किल में किए तबादले
एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए तीन डिप्टी एसपी और एक आईपीएस की तैनाती अलग-अलग सर्किल में की है। जिनमें तीन डिप्टी एसपी और एक ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी शामिल है। देर रात हुए तबादले के बाद अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने निर्धारित किए गए पद पर तत्काल पदभार ग्रहण करें।