मुरैना नगर: विश्व क्षय दिवस पर जिला अस्पताल में टीबी मुक्त अभियान शुरू, ग्राम पंचायत स्तर तक मिलेगी एक्सरे सुविधा
विश्व क्षय दिवस पर मुरैना जिला अस्पताल में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू हुआ।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने मरीजों को फूड बास्केट दी।अधिकारियों ने बताया कि अभियान मार्च से जुलाई तक चलेगा और हाई रिस्क क्षेत्रों में जांच होगी।खास बात यह है कि नई एक्सरे मशीनें ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचेंगी,जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में ही टीबी की समय पर जांच हो सकेगी।