बनगांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री सीताराम विवाह महोत्सव के आठवें दिन शुक्रवार को भक्तिमय वातावरण में धार्मिक लीलाओं का भव्य मंचन किया गया ।दिन में सुदामा चरित्र का मंचन और सजीव वर्णन प्रस्तुत हुआ, जबकि रात में सीताराम विवाह संवाद की मनोहारी लीला ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया ।