विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन के आज अंतिम दिन शुक्रवार को मोकामा विधानसभा से कुल 9 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। निर्वाचन कंट्रोल रूम से शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया गया कि नामांकन का शुक्रवार को अंतिम दिन है और मोकामा विधानसभा क्षेत्र से कुल 9 उम्मीदवारों ने अनुमण्डल पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है।