गुण्डरदेही: ग्राम बिरेतरा में चलाया गया नीर चेतना अभियान, जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन
ग्राम पंचायत बिरेतरा में नीर चेतना अभियान अन्तर्गत जल संरक्षण को बढ़ावा देने विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत गुण्डरदेही के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि यह अभियान ग्राम के नागरिकों के बीच जल संरक्षण हेतु जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ाने का एक सफल प्रयास है। इस दौरान जय माँ दुर्गा स्व-सहायता समूह द्वारा रंगोली बनाकर जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया। जय माँ बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह द्वारा जल संचय और जल संरक्षण के महत्व को समझाने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।