एटा: मिरहची क्षेत्र के सिरसा टिप्पू के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 33 वर्षीय गांव नगला सैया निवासी बाइक सवार की हुई मौत
एटा मिरहची थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। यह घटना सिरसा टिप्पू के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी।सूचना मिलने पर मिरहची पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मृतक की पहचान थाना पिलुआ के नगला सईया गांव निवासी 33 वर्षीय विष्णु दयाल के रूप में हुई है।