आरा: झलकुनगर पेट्रोल पंप के समीप पटना निवासी पीतल व्यवसाई की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचाया
Arrah, Bhojpur | Nov 29, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत झलकूनगर पेट्रोल पंप के समीप पटना निवासी एक पीतल व्यवसाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। स्थानीय थाना की पुलिस टीम के द्वारा उनको इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने चेकअप कर उसे मृत्यु घोषित कर दिया।जिसके बाद सदर अस्पताल में पदस्थापित पत्रकार और पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया जिसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे।