आरा: धनगाई गांव में सनकी बहु के भाई ने बुजुर्ग महिला को सात जगह चाकू गोदकर किया जख्मी, महिला को पटना रेफर किया गया
Arrah, Bhojpur | Nov 29, 2024 धनगाई थाना क्षेत्र के धनगाई गांव में शुक्रवार की शाम पूर्व के विवाद को लेकर एक बुजुर्ग महिला को चाकू मार दी गई। घायल महिला को चाकू दाहिने साइड गगर्दन,बायां कंधा एवं बाएं हाथ पर मारी गई है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाद परिजन द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। डॉक्टर के द्वारा महिला को रेफर कर दिया गया।