आरा: जोखरी और सोहर गांव के बीच सच करने गई किशोरी की गड्ढे में डूबने से हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Nov 29, 2024 सरैया थाना क्षेत्र के सोहरा और जोकहरी गांव के बीच गड्ढे में एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान सोहरा गांव के रहने वाले हरेंद्र यादव की पुत्री अनु कुमारी के रूप में हुई है। सदर अस्पताल में मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों को सौंप दिया गया।