रविवार को शाम करीब 5:00 बजे इटारसी के गांधी स्टेडियम में नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता के शुभारंभ पर pwd एवं प्रभारी मंत्री राकेश सिंह शामिल हुए। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर सीताशरण शर्मा ने कहा यह प्रतियोगिता खिलाडियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान कर रही है।