पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने नगर निगम वार्ड 8, 9 एवं 46 में दो सड़कों का किया शिलान्यास
पूर्णिया नगर निगम वार्ड संख्या 8,9 एवं 46 में बिजेंद्र पब्लिक स्कूल से वर्मा टोला तथा बेलोरी कालीगंज से नीलगंज कोठी तक दोनो जर्जर सड़क का मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से मरम्मतीकरण कार्य का शिलान्यास सदर विधायक विजय खेमका ने किया | स्थल पर मंडल अध्यक्ष अजित सिन्हा, पवन सहनी, मीणा देवी, बूथ अध्यक्ष, किशोर केशरी,संजय सिंह आदि ने श्रीफल तोड़कर शुभारंभ किया।