पूर्णिया पूर्व: माकपा के राष्ट्रीय महासचिव के निधन पर जिला कमेटी के द्वारा रानीपतरा सर्वोदय आश्रम में शोक सभा का किया गया आयोजन
माकपा के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी के निधन पर पूर्णिया जिला कमिटी के द्वारा जिला सचिव राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में रविवार को रानीपतरा सर्वोदय आश्रम प्रांगण में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं के द्वारा सीताराम येचूरी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया व 2 मिनट का मौन रखा गया।